शनिवार, 7 मई 2016

हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सीटू का आम सम्मलेन



हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सीटू का आम सम्मलेन

सीटू के ठेका श्रमिक यूनियन , हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, (HITSU) का दूसरा आम सम्मलेन मई दिवस के अवसर पर बी.टी.वी. स्कूल सेक्टर 5 में संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम के पहले चरण में अध्यक्ष श्री उमराव सिंह पुरामे ने ध्वजारोहण किया,  तत्पश्चात छ.ग. सीटू महासचिव अजित लाल सहित उपस्थित साथियों ने शहीद वेदी पर पुष्प समर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजली दी |
सभा स्थल का नाम दिवंगत नेता एस.राजू के नाम पर रखा गया | अध्यक्ष श्री उमराव सिंह पुरामे ने दिवंगत साथियों के लिए शोक प्रस्ताव रखा तथा दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी गयी |
ठेका मजदूरों की स्थिति गंभीर पुरामे   
श्री पुरामे ने ठेका मजदूरों की स्थिति को गंभीर बताते हुए , सभी मजदूरों को संगठनिक एकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होने कि आवश्यकता पर जोर देते हुए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया |
महासचिव ने प्रस्तुत किया प्रतिवेदन |
द्वितीय सत्र में सीटू महासचिव श्री पी.के.मुखर्जी ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | इस प्रतिवेदन में हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, के द्वारा किये गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया | महासचिव के प्रतिवेदन पर ११ साथियों ने चर्चा में भाग लिया |चर्चा का जवाब देने के पश्चात प्रतिवेदन तथा आय व्यय रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित किया गया | तत्पश्चात कामरेड पुरामे द्वारा संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखा जिसमे 2017 से सदस्यता शुल्क बढ़ाकर ६० रुपये वार्षिक करना प्रमुख था जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया |

नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

ठेका श्रमिक यूनियन को दिशा निर्देश देने के लिए सीटू अध्यक्ष श्री एस.पी.डे को विशेष रूप से ठेका श्रमिक यूनियन में भेजा गया है | इसी प्रकार सीटू के वरिष्टतम नेता श्री यू.के.सूर्यवंशी , श्री पी.वेंकट और संघर्षशील युवा नेता योगेश कुमार सोनी को भी ठेका श्रमिक यूनियन में प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं |
हिट्सू के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया जो इस प्रकार हैं :-
अध्यक्ष
श्री यू.के.सूर्यवंशी
महासचिव
श्री उमराव सिंह पुरामे
कोषाध्यक्ष
श्री पी.वेंकट
उपाध्यक्ष
1.       श्री एस.पी. डे
2.       श्री जगन
3.       श्री राजू सिंह
4.       श्री राजू भारती
5.       श्रीमती किमा बाई  
सचिव
1.       श्री योगेश सोनी
2.       श्री बैजनाथ
3.       श्री कमलेश चोपड़ा
4.       श्री देवनाथ
5.       श्री कुलेश्वर साहू
कार्यकारिणी सदस्य
1.       श्री पी.के.मुखर्जी
2.       श्री पूरन लाल
3.       श्री गौतम वर्मा
4.       श्री रवि
5.       श्री राकेश शर्मा
6.       श्री डी.मुरली
7.       श्री ब्रिजेश सिंह
8.       श्री श्रीरतन
9.       श्री योगेश्वर राव
10.   श्री गौतम बंजारे
11.   श्री विजय कुमार
12.   श्रीमती फूलमत
13.   श्री रमेश
14.   श्री मनीष सहगल
15.   श्री के.के.दत्ता