रविवार, 7 अगस्त 2016

राज्य सम्मेलन : कोरबा



सीटू का पांचवा राज्य सम्मेलन प्रारंभ
सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू का 5 वां राज्य सम्मलेन 5 अगस्त 2016 को शहीद भगत सिंह ऑडिटोरियम बालको नगर कोरबा में प्रारंभ हुआ ।
3 दिनों तक चलने वाले सम्मेलन के प्रथम दिन सीटू के राज्य अध्यक्ष कामरेड एमके चंदा ने ध्वजारोहण कर शहीद वेदी में पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात सभी प्रतिनिधियों ने शहीद वेदी में पुष्प अर्पित किया । खुला सत्र प्रारंभ करते हुए कामरेड चंदा ने पिछले सम्मेलन से लेकर इस सम्मेलन तक हमारे बीच से बिछड़े साथियों को याद करते हुए शोक प्रस्ताव रखा एवं 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई । स्वागत समिति के अध्यक्ष ने खुले सत्र में भाग लेने वाले सभी साथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया । 
सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन सेन ने किया उदघाटन
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के अध्यक्ष कामरेड तपन सेन ने कहा कि मजदूरों का शोषण करने वाली ताकतें देश में और पूरे विश्व में संगठित हो सकती है तो हम मजदूर एक साथ संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष क्यों नहीं कर सकते ।
मजदूरों के बीच जबरदस्त एकता होनी चाहिए – तपन सेन 
कामरेड तपन सेन ने कहा कि मजदूरों के बीच जबरदस्त एकता होनी चाहिए । हमारे मेहनत से उत्पादित वस्तुओं को भेजकर मालिक वर्ग ऐश करता है और हमारे बच्चे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते हैं । हमारे सामूहिक संघर्ष से ही शोषण की यह व्यवस्था बदलेगी ।
वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार लगातार श्रम कानूनों में संशोधन करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है । वह उन्ही नीतियों पर चल रही है जिस पर कांग्रेस सरकार चलना चाहती थी मगर चल नहीं पाई । रक्षा क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष निवेश का एकमात्र फायदा विदेशी कंपनियों को भारत में घुसने लेने की अनुमति के रूप में होगा । यह केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मात्र नहीं है यह देश की सुरक्षा के साथ भी जुड़ा हुआ प्रश्न है और इससे राष्ट्रीय अखंडता और सुरक्षा को खतरा हो सकता है । एक तरफ केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है । वहीं दूसरी ओर लोग उनके खिलाफ लामबंद न हो इस उद्देश्य से लोगों के बीच फूट पैदा करने के लिए तरह-तरह की फिरकापरस्ती हथकंडे अपना रही है । केंद्र के इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 2 सितंबर को होने जा रही एक दिवसीय हड़ताल को मुकमल कामयाब बनाने की अपील भी की ।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में एटक के प्रांतीय महासचिव हरनाथ सिंह एवं एक्टू के प्रांतीय महासचिव कामरेड बृजेंद्र तिवारी ने सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 2 सितंबर की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की । कार्यक्रम के अंत में सीटू के महासचिव श्री ए के  लाल ने सभी आमंत्रित अतिथियों तथा उद्बोधन कर्ताओं को धन्यवाद देते हुए सत्र का समापन किया ।


70 मिनि स्टील प्लांट में तालाबंदी पर विरोध

शनिवार, 16 जुलाई 2016

सेवानिवृत्त कर्मियों का कन्वेंशन

सीटू ने किया सेवा निवृत कर्मियों का कन्वेंशन
सेवानिवृत्त कर्मियों को संगठित करने के उद्देश्य से स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा तैयार किया गया प्रस्तुति करण के साथ हिंदुस्तान स्टील एम्पलाईज यूनियन सीटू द्वारा कुर्मी भवन सेक्टर ७ में सेवानिवृत्त  कर्मियों का कवेंशन आयोजित किया गया | जिसमे बड़ी तादाद में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ साथ भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया |
सीटू ने दिया सेवानिवृत्त कर्मियों पर प्रस्तुतीकरण
स्टील  वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष कॉम.ब्रिजमणि चक्रवर्ती एवं संयोजक कॉम. सपन मजुमदार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया की सेल में कभी लगभग २३०००० कर्मी कार्यरत थे  जो अब घटकर मात्र ८६ हजार रह गये है अर्थात अबतक लगभग १ लाख ४६ हजार से ज्यादा कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके है लम्बे अध्यन के पश्चात सीटू ने पाया की अपने जीवन में प्राप्त किये अनुभव, कुशलता एवं नेतृत्वकारी क्षमता के बावजूद सेवानिवृत्त हो चुके कर्मी अकेलापन ,बिमारी ,आर्थिक परेशानी  से जूझते हुए समाज के अन्दर अलग थलक पड जाते है | इनके सामने बेरोजगार व् अविवाहित बच्चे एक समस्या है तो  दूसरी समस्या बैंक द्वारा लगातार कम किये जा रहे ब्याज के चलते मासिक आमदनी में हो रही कमी , बढती महगाई , चिकित्सा का बढ़ता बोझ आदि दूसरी समस्या बनी हुयी है |

आसंगठित है सेवानिवृत्त कर्मी :- सेवानिवृत्त होने के पश्चात  यह कर्मी अपनी अपनी समस्याओं से जूझते हुए अकेले एवं असंगठित रह जाते है तथा यह अलग थलक पड़ने के कारण समाज में इनकी आवाज भी नहीं रह जाती है  | इस बात को महसूस करते हुए स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया  ने  २००७ में बर्नपुर में आयोजित  अपने  रजत जयंती सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया की सीटू सभी सम्बद्ध इकाइयों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संगठन बनाकर उन्हें संगठित करेगा जिसके तहत सीटू सभी इकाइयों में क्रमश सेवानिवृत्त कर्मियों का संगठन बना रहा है , एवं  इन संगठन के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिक्लेम से सम्बंधित कई समस्याओं का समाधान भी निकला गया है | 
1 अक्टूबर को करेंगे पहला सम्मेलन :- हर वर्ष १ अक्टूबर को पुरे विश्व में वरिष्ट नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है , १ अक्टुबर २०१३ को स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया ने कलकत्ता में बैठक कर सेवानिवृत्त कर्मियों के विभिन्न इकाईयों  में गठित संगठनों का  कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया | आज भिलाई में आयोजित इस कन्वेशन में सात सदस्यीय तैय्यारी समिति का गठन कर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी की  भिलाई के विभिन्न सेक्टरो एवं निजी मोहल्लो में निवासरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठित कर १ अक्टूबर को सेवानिवृत्त कर्मियों का पहला सम्मेलन किया जाए | सात सदस्यीय समिति में कॉम. डी. के. बेनर्जी ,राम निहोर सूरत सिंग नार ,एम्.सूर्यनारायण ,लाल सिंग ,एम्.एस.शांत कुमार , मनोहर तिवारी शामिल है |

प्रोविडेंट फंड से अब मिलेगा बेहतर लोन